Haryana News: हरियाणा CM अंबाला तीज उत्सव में शामिल होंगे, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

On: July 28, 2025 9:41 AM
Follow Us:
Haryana News: Haryana CM will attend Ambala Teej festival, can make big announcements

Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी आज अंबाला आएंगे। सीएम तीज रे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस मौके पर अंबाला जिलो को कई-कई सौगातें भी मिलेंगी।

डीसी बोले- हमारे लिए सौभाग्य का विषय
तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे अंबाला डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हमारे यहां से राज्यस्तीरय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी पहुंचेंगी।

लगाए जाएंगे विभिन्न स्टॉल

वहीं, इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे व हरियाणा संस्कृति से ओत-प्रोत प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसका जायजा खुद डीसी और महानिदेशक ने एक दिन पहले ही जायजा लिया।

10-12 हजार महिलाएं होंगी शामिल

डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम में 10 से 12 हजार महिलाएं शामिल होंगी। हरियाणा की संस्कृति और कला को प्रदर्शित करती हुई यहां पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

800 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से 800 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आस पास के जिलों से बसों से आने वाली महिलाओं और अन्य वाहनों से आने-जाने वाले लोगों के लिए अनाज मंडी के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now