Haryana News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! फरीदाबाद में फिर दिखेगा इंटरनेशनल मैच का जलवा

On: October 28, 2025 4:56 PM
Follow Us:
Haryana News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! फरीदाबाद में फिर दिखेगा इंटरनेशनल मैच का जलवा

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर से क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बीजेपी विधायक धनेश अदलेखा ने स्टेडियम का दौरा करते हुए बताया कि एक महीने के भीतर यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।

धनेश अदलेखा ने कहा कि पिछले 5 साल से इस प्रोजेक्ट पर ब्रेक लगा हुआ था, लेकिन अब फरीदाबाद का यह अधूरा सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले एक साल के भीतर इस स्टेडियम को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। सबसे पहले ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू होगा ताकि जल्द से जल्द खेल मुकाबले यहां कराए जा सकें। इस प्रोजेक्ट के लिए वही कंपनी काम करेगी जिसे पहले जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश सरकार की ओर से नगर निगम को 115 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिससे यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा।

राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हरियाणा की खेल पहचान रहा है। फरीदाबाद के NIT क्षेत्र में स्थित यह स्टेडियम 1981 में बनाया गया था। उस समय इसमें 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। अब इसे आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक तैयार किया जाएगा। इस स्टेडियम में अब तक सिर्फ 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। आखिरी मुकाबला साल 2006 में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था।

साल 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। नगर निगम ने इसके लिए 135 करोड़ रुपये का बजट भी तैयार किया था। जनवरी 2019 में काम की शुरुआत हुई और 2020 तक कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों और ठेकेदार कंपनी की समस्याओं के चलते निर्माण रोक दिया गया। अब दोबारा से बजट जारी हुआ है और काम जल्द शुरू होने जा रहा है।

इस खबर से खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्टेडियम के तैयार होते ही यहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाएगा। इससे न केवल शहर की खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया बल मिलेगा। अब फरीदाबाद फिर से हरियाणा के खेल मानचित्र पर चमकने के लिए तैयार है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now