Haryana News: मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बडी खुशी की खबर है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के मठाना गांव में स्थित डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज ने संविधान के 75वें वर्षगांठ के मौक पर एक बड़ी घोषणा की है। घोषणा के चलते कॉलेज ने अपने पहले वर्ष की 50% सीटों पर मुफ्त प्रवेश का ऐलान किया है।
जानिए क्या है आवेदन की आखिरी तारीख: डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र हेल्पलाइन नंबर 98712-74028 और 93158-87058 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जानिए D फार्मेसी कोर्स क्या है: हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में D फार्मेसी कोर्स 2 साल का होता है। जबकि B फार्मेसी कोर्स 3 साल का होता है। बता दे कि D फार्मेसी कोर्स में आवेदन करने वाले छात्रों को पहले वर्ष में कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा यानि निशुल्क पढाई मिलेगी।

50% सीटों पर मुफ्त प्रवेश: युवाओ को फायदा दिलाने के लिए ये मौका दिया गया है। डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के पूर्व सदस्य सूरज भान कटारिया ने बताया कि इस साल कॉलेज की प्रबंध समिति ये निर्ण लिय गया है। इस निर्णय के चलते पहले वर्ष की 50% सीटों पर मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।
दाखिले की योग्यता: यह प्रवेश उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 12वीं कक्षा (विज्ञान श्रेणी) पास की हो। इससे कम योगयता वाले आवेदन नहीं करें अन्यथा उनका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसलिए फार्म भरने से सारी जानकारी समझकर ही आवेदन करें।
पहले आओ, पहले पाओ आफर: कालेज ने ये भी ऐलान किया है इस योजना के चलते अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य गरीब वर्गों के छात्रों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिलाा दिया जाएगा
सुनहरा मोका: शिक्षा को लेकर इस तरह के मौक बार बार नहीं आते है। इस तरह, सरकारी नीति के तहत योग्य और जरूरतमंद छात्रों को बिना किसी वित्तीय चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा। प्रंबधन ने हरियाणा के युवाओं को इसका फायदा उठाने का सुनहरा मौका है।

















