Haryana News: बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, करनाल में प्रधानमंत्री रोजगार मेला, जल्दी करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

On: March 21, 2026 8:55 PM
Follow Us:
Haryana News: बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, करनाल में प्रधानमंत्री रोजगार मेला, जल्दी करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Haryana News: अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो करनाल से अच्छी खबर है। जिले में जल्द ही रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। इस जॉब फेयर के माध्यम से उम्मीदवार अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं और भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

मेला कब और कहां होगा

करनाल में यह रोजगार मेला 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) निसिंग के परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसमें सभी इच्छुक उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

ITI निसिंग के उप प्रधानाचार्य जसविंद्र सिंह ने बताया कि मेला में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। प्रशिक्षु बनने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

इस रोजगार मेले का आयोजन प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके कौशल को विकसित करना है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें और अपने रिज्यूमे व आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। मेला में भाग लेने वाले छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now