Haryana news : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, HKRN के तहत होगी 103 प्रकार के पदों पर भर्ती 

On: September 20, 2025 6:36 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की और 103 तरह की भर्तियों को मंजूरी दी। बैठक में वित्त विभाग की सिफारिश पर 103 पदों के लिए अनुमोदन और कार्यभार ग्रहण से संबंधित पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया।

ख़बरों की माने तो, इन भर्तियों में 3240 क्लर्क, परिवहन विभाग में चालक, 835 TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), 112 PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर), 1820 PRT (प्राइमरी टीचर) और 370 भारी वाहन चालकों के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि चयनित उम्मीदवारों को समय पर कार्यभार ग्रहण पत्र सौंपे जाएं, ताकि रिक्त पद जल्द भरे जा सकें और सेवाओं पर असर न पड़े। यह कदम युवाओं को रोजगार देने और सरकारी विभागों में स्टाफ की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now