Haryana news : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन लगेगा रोजगार मेला  

On: September 19, 2025 5:28 PM
Follow Us:

 Haryana news : जिला रोजगार कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाथूसरी चौपटा के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर को आईटीआई नाथूसरी चौपटा परिसर में रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से एस.ए. पूनम रानी ने बताया कि इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित सक्षम युवा स्कीम और बेरोजगारी भत्ता योजना की विस्तृत जानकारी युवाओं को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न नामी कंपनियां भी इस रोजगार शिविर में भाग लेकर योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। Haryana news

शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को करियर काउंसलिंग, व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। युवाओं को रोजगार की संभावनाओं और कौशल विकास के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न डिप्लोमा धारक, बारहवीं पास, स्नातक तथा स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा इस शिविर में भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, उन्हें रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित किया जाएगा। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now