Haryana News: हरियाणा में जनगणना से पहले बन सकते हैं पांच नए जिले, सामने आया ये बड़ा अपडेट

On: July 1, 2025 6:59 AM
Follow Us:
Haryana News Five new districts can be formed in Haryana before the census, this big update has come out

Haryana News: हरियाणा में जनगणना से पहले नए जिले, उपमंडल और तहसील बनाए जा सकेंगे। प्रदेश में इसे लेकर कमेटी का भी गठन किया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में बदलाव के लिए समय 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। ऐसे में अगर राज्य सरकार चाहें तो नए जिले दिसंबर तक बना सकेंगी। इसके बाद जनवरी, 2026 से मार्च 2027 तक कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

बता दें कि हरियाणा में नए जिले, मंडल, तहसील और उपतहसील बनाने को लेकर पंचायतराज मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में कमेटी बनी हुई है। जिसका कार्यकाल सोमवार यानी 30 जून को पूरा हो गया है। अब अगर नए जिले, उपमंडल, तहसील आदि बनाने हैं तो सरकार कमेटी का समय बढ़ा सकती है।

प्रदेश में हांसी, डबवाली, असंध, सफीदों और गोहाना को जिला बनाने की मांग भी उठ रही है। ऐसे में कमेटी का कार्यकाल फिर बढ़ा तो एक बार फिर नए जिलों के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now