Haryana News: पहली पिलाई दोस्त को शराब, फिर चाकूओं से गोद कर दी हत्या

On: June 1, 2025 4:04 PM
Follow Us:
रेवाडी में दोस्त की चाकू गोदकर हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haryana News : हरियणा पुलिस ने गांव जाटूवास में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जैतड़ावास निवासी नागर के रूप में हुई है।

बता दे कि गांव भाड़ावास निवासी प्रदीप कुमार में अपनी शिकायत में बताया था की 30 मई को उसका बेटा रोहित खेतो में घुमने के लिए घर से निकला था। 31 मई को शाम के समय उसे सूचना मिली की उसके बेटे रोहित की नाश गांव जाटूवास के खेतो में मिली है। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो रोहित की गर्दन पर दोनों तरफ तेजधार हथियार से चोट के कई निशान थे तथा जमीन पर काफी खून निकला हुआ हुआ था।Haryana News

मामला दर्ज की जांच: पुलिस ने पिता की शिकायत पर उसके बेटे रोहित की तेजधार हथियार से हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को तत्काल सुलझाते हुए चंद घंटों में ही मामले में आरोपी गांव जैतड़ावास निवासी नागर को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana News

हुआ खुलासा: नागर ने बताया कि वह और रोहित रात को खेत में शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसका रोहित के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रोहित को ज्यादा नशा होने के बाद उसने रोहित पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now