Haryana News: फतेहाबाद पालिका पार्षद कपिल खत्री गिरफ्तार, जानिए क्या किया था घोटाला

On: February 7, 2026 8:51 PM
Follow Us:
arrested

Haryana News: इकोनोमिक सैल ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के एक मामले में वार्ड 26 के पालिका पार्षद कपिल खत्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के साथ नपा कार्यालय में अफरा तफरी मच गई।Haryana News

इकोनोमिक सेल प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि गुरुनानकपुरा के संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पार्षद कपिल खत्री ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से गरीब व जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का का लालच देकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाए। सबसे अहम बात यह है उनकी ओर से इन खातों को आरोपी द्वारा अपने मोबाइल नंबर से संचालित किया जाता था।Haryana News

ये भी है आरोप: बता दे कि इस पर फर्जी खातों के माध्यम से जुआ, सट्टा, फर्जी कंपनियों, जीएसटी चोरी तथा अन्य अवैध गतिविधियों से अर्जित काले धन का लेन-देन, विदेशों में धन प्रेषण एवं बेनामी संपत्तियों की खरीद किए जाने के आरोप हैं।Haryana News

इस शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पालिका पार्षद कपिल खत्री पर मोहल्ले की एक गरीब महिला ने भी उसके नाम बैंक खाता खुलवाने का आरोप लगाया था। जिसे बाद में रफा दफा कर दिया गया था।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now