Haryana News: मेवात से एनसीआर में पहुंच रहा नकली पनीर, रेवाड़ी में टीम ने लिए सैंपल

On: September 3, 2025 2:12 PM
Follow Us:
टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी से मौके पर 600 किलोग्राम पनीर जब्त किया। वहीं दुकान से 500 किलोग्राम पनीर व 532 किलोग्राम फेट स्प्रेड पाया।

मेवात के नूंह से बडी मात्रा में एनसीआर में नकली मेवा सप्लाई किया जा रहा है। इसी का लेकर रेवाड़ी जिले में नकली पनीर और मावे के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया तीन सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।Haryana News

 

रेवाड़ी के जसवंत नगर स्थित राकेश कॉर्पोरेशन के गोदाम पर दबिश दी गई। गोदाम से 1100 किलोग्राम पनीर और 532 किलोग्राम फेट स्प्रेड के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।Haryana News

मौके पर पकड़ी बोलेरो पिकअप गाड़ी।
मौके पर पकड़ी बोलेरो पिकअप गाड़ी।

बता दे कि यह पनीर और मावा मेवात के नूंह से रेवाड़ी में सप्लाई किया जा रहा था। रात को भी एक पिकअप गाड़ी की गुप्त सूचना मिली थी कि नकली पनीर सप्लाई किया जा रहा है। इसका लेकर टीम वहा पहुंची।Haryana News

टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी से मौके पर 600 किलोग्राम पनीर जब्त किया। वहीं दुकान से 500 किलोग्राम पनीर व 532 किलोग्राम फेट स्प्रेड पाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया तीन सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है प्रतिदिन रात को नूंह से नकली पनीर एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। मेवात से रेवाड़ी कोसली, बावल, धारूहेड़ा सहित नारनौल तक नकली पनीर सप्लाई किया जाता है।Haryana News

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now