Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के गांव अटाली सहित 7 गांवों में आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। सब डिवीजन छांयसा में ट्रांसफॉर्मर व तारों का मेंटेनेंस के चलते यह फैसला लिया गया है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक कुल 7 घंटे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है। अटाली, गढ़खेड़ा, श्रीराम कास्टिंग, जल्हाका, मोहना, छायंसा और दयालपुर गांव में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
शाम 5 बजे बहाल होगी बिजली सप्लाई
बिजली विभाग के कर्मचारी सब डिवीजन छांयसा में 10 बजे काम शुरू करेंगे और शाम 5 बजे तक काम को खत्म करने का समय रखा गया है। इस दौरन किसी भी प्रकार की बिजली सप्लाई डिवीजन से नहीं की जाएगी। इसको लेकर इन गांवों में मुनादी कर लोगों को जानकारी भी दे दी गई है।

















