Haryana news : हरियाणा में बिजली विभाग की सरचार्ज माफी योजना, इन उपभोक्ताओं ने उठाया बड़ा फायदा

On: September 22, 2025 5:44 PM
Follow Us:

 Haryana news : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शुरू की गई सरचार्ज माफी योजना का जिले में 13 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है। अब तक योजना के तहत 36 करोड़ 27 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल कर ली है। जबकि योजना की समय सीमा पूरी होने में अभी करीब दो माह बाकी हैं।

बिजली निगम का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना में शामिल कर डिफाल्टर की सूची को कम किया जाए।

जानकारी के मुताबिक, सरचार्ज माफी योजना में 11,671 डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने एकमुश्त राशि जमा कर अपना नाम डिफाल्टर सूची से हटवाया है। इनसे निगम को 29 करोड़ 56 लाख 81 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। 903 उपभोक्ताओं ने बिजली निगम में करीब पांच करोड़ रुपये जमा करवा अपने कनेक्शन दोबारा चालू करवाए हैं। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, निगम ने इन उपभोक्ताओंं के कनेक्शन काट दिए थे। इसके अलावा 1032 उपभोक्ताओं ने किस्तों का विकल्प चुना है। जो बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं। वहीं योजना 11 नवंबर तक लागू रहेगी और इसके तहत 31 अगस्त 2024 तक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ किया जाएगा, जिले में करीब 4.50 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें बड़ी संख्या अभी भी डिफाल्टर बनी हुई है।

निगम द्वारा समय पर बिल न भरने पर अब तक 49 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जिन पर करीब 320 करोड़ रुपये बकाया था। इनमें घरेलू उपभोक्ताओं के साथ पंचायतें, किसान और सरकारी विभाग भी शामिल हैं। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now