Haryana News: रेवाड़ी में DMC और कर्मचारी यूनियन आमने सामने

On: August 21, 2025 8:15 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को झाड़ू प्रदर्शन किया तथा हाजिरी के लिए एसडब्लूएम पोर्टल की पालना अनिवार्य को लेकर विरोध जताया

Haryana News: धारूहेड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को झाड़ू प्रदर्शन किया तथा हाजिरी के लिए एसडब्लूएम पोर्टल की पालना अनिवार्य को लेकर विरोध जताया। बता दे दोपहर सफाई कर्मचारी दमकल विभाग कार्यालय के पास एकत्रित हुए। सफाई कर्मचारियो ने ने नारे बाजी की।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि डीएमसी रेवाड़ी ओर से 20 अगस्त से एसडब्लूएम पोर्टल (सोलिड वेस्ट मोनिटरिंग) पर हाजिरी लगाना अनिवार्य किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि हरियाण में कहीं भी कर्मचारियो की हाजरी पोर्टल पर नहीं लगाई जा रही है तो फिर रेवाड़ी में क्यों थोपी जा रही है।

धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर जताया विरोध
धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर जताया विरोध

हाजिरी को लेकर गोलमाल: डीएमसी रेवाड़ी का कहना है हाजिरी को लेकर गोलमाल है। बहुत से सफाई कर्मचारी काम पर हीं आते है तथा सुपरवाईजर व नपा अधिकारियों की मिली भगत से हाजिरी दे दी जाती है। ऐसे पहले कई केस सामने आए है। इसी केा लेकर सभी कर्मचारी यानि, रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में 20 अगस्त से एसडब्लूएम पोर्टल सोलिड वेस्ट मोनिटरिंग पर हाजिरी लगाना अनिवार्य किया गया है।Haryana News

धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर जताया विरोध
धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर जताया विरोध

ये रहे मौजूद: इस मौके पर संजय, हरिकिशन, राहुल, अजय, अरूण, रंजीत कुमार, तेज सिंह, राजबीर, संदीप, सुनील, हीरामणी, सुनीता, इंदु, ममता, सावित्री व शमिला आदि मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now