Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सदलपुर गांव स्थित डेरा पक्का सौदा आश्रम में मंगलवार को गुरुग्राम से आई आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा।
जानकारी के मुताबिक, टीम आयकर से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। मामले में अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।Haryana news
किसी को आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। टीम ने देर रात तक आश्रम में डेरा जमाए रखा। बताया जा रहा है कि टीम सुबह पांच बजे ही डेरा पक्का सौदा आश्रम पर छापा मारने पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार, उस समय आश्रम संचालक अमरानंद, उनके बेटे पालाराम व अन्य पारिवारिक सदस्य सो रहे थे। डेरा संचालक ने भारतीय संत मत नामक राजनीतिक पार्टी बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को यहां पर व्यापक पैमाने में पार्टी चंदा लेकर इनकम टैक्स चोरी करने की जानकारी मिली।Haryana news

















