Haryana News: भगवानपुर आंदोलन के पीछे साजिशकर्ताओं का हाथ, केंद्रीय मंत्री राव ने विपक्ष पर बोला हमला

On: July 3, 2025 4:56 PM
Follow Us:
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

Haryana News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वीरवार को (Rewari News)रामपुरा हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भगवानपुर आंदोलन और डिनर डिप्लोमेसी को विपक्ष की सुनियोजित साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्स निर्माण के दौरान भी कुछ लोगों ने क्षेत्र की जनता को गुमराह किया था, और अब फिर वही चेहरे नए बहाने से क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।Haryana News

राव ने भगवानपुर धरने को हारे हुए कांग्रेस नेताओं और अन्य विरोधियों की भड़ास निकालने का मंच बताया। उन्होंने भगवानपुर के सरपंच प्रतिनिधि को कांग्रेस उम्मीदवार का खुलेआम समर्थन करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया। राव ने कहा कि आंदोलन के नाम पर व्यक्तिगत दुश्मनी निकाली जा रही है और उनकी बेटी, प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को भी बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।Haryana News

उन्होंने चेतावनी दी कि बेटी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर मानहानि का दावा ठोका जाएगा। साथ ही फोन रिकॉर्डिंग कर उसे प्रसारित करना भी कानूनन अपराध है।

राव ने कहा कि अगर कुछ लोगों का बस चले, तो उन्हें जहर तक दे दें। डिनर डिप्लोमेसी पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति लोगों को जोड़ने की रही है और “कमल सखी” जैसे कार्यक्रम पहले भी आयोजित होते रहे हैं।

राव ने स्पष्ट किया कि 18 जून को उनकी बेटी नए घर में शिफ्ट हुई थी, इसलिए अपने क्षेत्र के लोगों को डिनर पर बुलाया गया था। अब इस मामले को जानबूझकर उछाला जा रहा है, जबकि सब जानते हैं कि इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now