Haryana News: रेवाड़ी में सडकों पर उतरे कांग्रेसी, किया विरोध प्रदर्शन

On: February 17, 2026 1:33 PM
Follow Us:

Haryana News: रेवाड़ी: रेवाड़ी में सडकों पर उतरे कांग्रेसी, किया विरोध प्रदर्शन…. सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। बता दे कि राशनकार्ड काटने और नियमित कूड़ा उठान न होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रेवाड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सोंपा गया।

जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और नगरपरिषद की पूर्व चेयरमैन सुचित्रा चांदना ने कहा कि हाल ही में हजारों बुजुर्गों की पेंशन काटी गई थी, लेकिन जनता के दबाव के बाद सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि गरीबों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। Haryana News

 

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत संज्ञान ले और गरीब परिवारों के राशनकार्ड बहाल किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

काट दिए बीपीएल कार्ड: उन्होंने आरोप लगाया कि इसी प्रकार प्रदेश में हजारों गरीब परिवारों के बीपीएल राशनकार्ड भी काट दिए गए, जो सरासर गलत है। ऐसे पात्र लोगों के राशनकार्ड दोबारा बनाए जाने चाहिए।

नगरपरिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए: इतना ही नहीं विरोध प्रदर्शन के बाद नेताओ ने नगरपरिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए टेंडर जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। उन्होंने पूछा कि जब इतनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है तो सफाई व्यवस्था क्यों ठीक नहीं हो पा रही। Haryana News

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगरपरिषद में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि गरीबों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now