Haryana News: पुरानी पेंशन योजना को लेकर सीएम हरियाणा ने दिया दो टूक जबाव

On: February 4, 2023 8:38 AM
Follow Us:

हरियाणा:हरियाणा निवास में गुरुवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अर्थशास्त्रियों का हवाला देते हुए कहा कि जो भी प्रदेश पुरानी पेंशन योजना लागू करेगा वह बर्बाद हो जाएगा।हरियाणा के बाद मणिपुर में भी तेज भूकंप के झटके

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एडीओ की भर्ती को लेकर भी स्पष्ट कर दिया है कि इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) भर्ती के नियमों में बदलाव नहीं करेगा।

इसीलिए अब राजस्थान भी इसे लागू करने से पीछे हट रहा है। के पौने दो लाख कर्मचारियों और एडीओ (सहायक कृषि अधिकारी) के अभ्यर्थियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

CM खट्टर ने किया ऐलान: SC कर्मचारियों को मिलेगा ‘प्रमोशन में आरक्षण’
नहीं हटेगी नगेटिव मार्किंग
न परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हटाई जाएगी और न 50 प्रतिशत अंक हासिल करने की शर्त को कम किया जाएगा। हालांकि कुछ दिन पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुरानी और नई पेंशन योजना के अंतर को पाटने का बयान दिया था।

एडीओ भर्ती के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एचपीएससी चेयरमैन से बात की थी। इस बार एडीओ भर्ती की लिखित परीक्षा का कठिनाई का स्तर अधिक था। इसलिए मात्र 57 अभ्यर्थी से इसे पास कर पाए और इसके बाद साक्षात्कार केवल 50 ही पास कर पाए।

मनोहर लाल ने कहा कि अगर पिछली लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती तो 1000 अभ्यर्थी पास होते। ऐसे में कुल 600 पदों में से 50 पद भर दिए गए हैं।

शेष 550 खाली पदों को एचपीएससी ने कृषि विभाग को वापस भेज दिया है। अब विभाग दोबारा खाली पदों को भरने के लिए आयोग को अपनी मांग भेजेगा। इसके बाद इन पदों के लिए नए सिरे से आवेदन लेकर परीक्षा ली जाएगी।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now