Haryana news : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग ने की रेड, प्रतिबंधित विदेशी व ई-सिगरेट पकड़ी

On: September 23, 2025 3:08 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम फ्लाइंग ने रेड कर सेक्टर-45 मार्केट से प्रतिबंधित विदेशी व ई सिगरेट पकड़ी है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के आधार पर रेड की है। पुलिस ने पकड़े गए दुकानदार के खिलाफ दॉ प्रोहिबिशेन ऑफ इलेक्ट्रिोनिक सिगरेट एक्ट की धारा 4, 7 के तहत सेक्टर-40 थाने में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि ग्रीनवुड प्लाजा मार्केट सेक्टर 45 स्थित प्रिंस पान भंडास में प्रतिबंधित विदेशी और ई सिगरेट बेची जा रही है। इस सूचना पर टीम ने रेड कर मौके से एक व्यक्ति को काबू किया जिसकी पहचान मोतिहारी बिहार के रहने वाले श्याम बाबू कुमार के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह फिलहाल गांव कन्हई में किराए पर रहता है।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान उसकी दुकान में 14 पीस प्रतिबंधित ई सिगरेट और 40 पीस विदेशी सिगरेट मिली। मौके पर ई सिगरेट और विदेशी सिगरेट रखने की अनुमति मांगी तो वह पेश नहीं कर पाया। इस पर उसके खिलाफ सेक्टर-40 थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now