Haryana News: गुरुग्राम के 6 सेक्टरों में नहरी जलापूर्ति शुरू, GMDA ने लगाया नया बूस्टिंग स्टेशन

On: November 10, 2025 3:53 PM
Follow Us:
Haryana News: गुरुग्राम के 6 सेक्टरों में नहरी जलापूर्ति शुरू, GMDA ने लगाया नया बूस्टिंग स्टेशन

Haryana News: लंबे इंतजार के बाद नए गुरुग्राम के छह सेक्टरों में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने सेक्टर-72 में नया बूस्टिंग स्टेशन तैयार कर लिया है। यह स्टेशन चंदू बुढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ा होगा, जिससे इन सेक्टरों के लोगों को साफ और स्वच्छ नहरी पानी की सुविधा मिल सकेगी।

इन सेक्टरों में पहले पेयजल की आपूर्ति बोरवेल से होती थी, जो सेक्टर 75 से लेकर 80 तक फैली हुई थी। बोरवेल के पानी की वजह से कई बार जलस्तर गिरता रहा और पानी की गुणवत्ता को लेकर भी लोगों ने शिकायतें की थीं। पानी में उच्च टीडीएस स्तर के कारण यह पीने योग्य नहीं होता था और घरेलू कामकाज में भी परेशानी आती थी।

GMDA ने नहरी जलापूर्ति प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-72 में स्थित नए बूस्टिंग स्टेशन तक चंदू बुढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाइपलाइन बिछाने का काम प्रगति पर है। अधिकारीयों के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर करीब 160 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।

नई व्यवस्था के तहत न केवल सेक्टर 75 से 80 तक बल्कि सेक्टर 58 से 74 तक रहने वाले लोगों को भी साफ नहरी पानी मिलेगा। इस सुविधा से गोदरेज फ्रंटियर, ईएमजी पाम हिल्स, M3M और पिरामिड प्राइड जैसी बड़ी सोसायटियों के निवासियों को खास लाभ मिलेगा।

इन क्षेत्रों के लोगों ने लंबे समय से नहरी जलापूर्ति की मांग की थी। उनका कहना था कि बोरवेल के पानी में अधिक टीडीएस की वजह से पीने के साथ-साथ रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत होती थी। अब GMDA ने इस समस्या का समाधान करते हुए पानी की आपूर्ति को नहरी स्रोतों से जोड़कर उनकी समस्या का स्थाई हल निकाल दिया है।

जल की इस नई व्यवस्था से गुरुग्राम के छह प्रमुख सेक्टरों में रहने वाले लोगों को स्वच्छ और भरोसेमंद पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यह कदम न केवल उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली में भी सुधार लाएगा। आने वाले दिनों में नहरी जलापूर्ति शुरू होने के बाद इलाके के लोगों की बड़ी राहत मिलने वाली है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now