Haryana news : हरियाणा में गवाही पर आए SHO को डाला सलाखों के पीछे, जा​​​​​​​ने बड़ी वजह ?

On: September 11, 2025 4:06 PM
Follow Us:

Haryana news :  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल की विशेष अदालत में वीरवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टेट ऑफ हरियाणा बनाम गौरव केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को गवाही के लिए बार-बार गैरहाज़िर रहने पर एक घंटे के लिए हिरासत में रखने के आदेश दिए। पुलिस ने आदेश के बाद इंस्पेक्टर को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक कोर्ट परिसर में बंदियों के लिए बने बक्शीखाना (सलाखों के पीछे बने कमरे) में रखा। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्तमान में सिरसा जिले के बड़ाबूढ़ा थाने में SHO के पद पर तैनात हैं। उन पर आरोप था कि वह कई बार गवाही के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते अदालत ने 29 अगस्त को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे। वीरवार को जब वह गवाही देने पहुंचे तो अदालत ने उन्हें हिरासत में रखने का आदेश दिया।

इस मामले प्रिजनर एस्कॉर्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि नायब कोर्ट, रीडर और पीपी ने उन्हें सलाखों में डालने के मौखिक आदेश दिए, लेकिन मौके पर कोई लिखित आदेश उपलब्ध नहीं था। करीब एक घंटे बाद जब लाइव कोर्ट से लिखित आदेश मिला तब इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया।Haryana news

बता दें कि यह मामला 2021 में सीवन थाना क्षेत्र के गांव क्कहेड़ी में हुई हत्या से जुड़ा है। शिकायतकर्ता राजवीर सिंह ने अपने भतीजे मनीष की हत्या की FIR दर्ज करवाई थी और जांच उस समय इंस्पेक्टर राजेश कुमार के पास थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now