Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।Haryana News
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हो सकती है इसलिए सुरक्षा और सुविधाओं में कोई ढिलाई न बरती जाए। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसका मकसद यह है कि हर जिले में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे और कांवड़ यात्रा मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि 10 फीट से ऊँची कांवड़ न बेचें, ताकि बिजली की तारों या अन्य में बाधा न हो
हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन से सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस चौकी या 112 हेल्पलाइन पर दें।
पुलिस महानिदेशक ने हरियाणा पुलिस इस धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के मार्गों पर महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
11 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा
कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी जिसमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए प्रस्थान करेंगे। ये श्रद्धालु पूरे रास्ते पैदल चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
सरकार ने पूरे मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा और रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। जिलों में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
महिला सुरक्षा को लेकर बनाई रणनीति: इस बार महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी भी अधिक होने की संभावना है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने उनके लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। Haryana News
महिला पुलिस की तैनाती, अलग विश्राम स्थल, साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ यात्रा करें और उन्हें कहीं भी असुरक्षा का अनुभव न हो।Haryana News

















