Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना के पास जाजनवाला गांव के नजदीक सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हरियाणा रोडवेज की एक बस का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे की दूसरी लेन पर जा पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में करीब 80 यात्री सफर कर रहे थे। किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया। एक यात्री ने बताया कि टायर फटने की तेज आवाज सुनते ही बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। उसने कहा, “अगर बस पलट जाती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।”Haryana news
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद यात्री एक-दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए और कई लोगों ने इसे भगवान की कृपा बताया कि बड़ा हादसा टल गया। घायल यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

















