Haryana news : हरियाणा में बेलदार को मंत्री ने किया सस्पेंड, जाने बड़ी वजह ?

On: September 21, 2025 8:13 AM
Follow Us:

Haryana news : जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के तलवंडी बादशाहपुर के जलघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई  व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने  के निर्देश दिए।

बेलदार बलवंत को किया सस्पेंड

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण के समय ड्यूटी से अनुपस्थित मिले बेलदार बलवंत को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्कॉर्पियो लेकर आता है बेलदार

ग्रामीणों ने बताया कि बेलदार बलवंत हफ्ते में एक दिन ही आता है और वह स्कॉर्पियो गाडी लेकर आता है और पूरे हफ्ते की अटेंडेंस लगाकर चला जाता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पहले भी शिकायत लगाई थी।

अफसरों को लगाई फटकार

इस जानकारी के बाद मंत्री ने अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रजिस्टर में खाली छोड़कर हफ्ते में एक दिन आकर अटेंडेंस लगा रहा है और अफसरों को इसकी भनक तक नहीं है। अफसरों को इसके लिए मंत्री ने खूब फटकार लगाई और आगे से इस प्रकार के मामलों में तुरंत संज्ञान लेने के निर्देश दिये

मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर जल अभियान के तहत हरियाणा प्रदेश ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आज प्रदेश के अधिकांश गांवों और कस्बों में घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जल ही जीवन है और स्वच्छ जल का हर नागरिक तक पहुंचना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार ने इस सपने को पूरा कर प्रदेश के हर घर तक पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का संकल्प पूरा किया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलघरों की नियमित मॉनिटरिंग, समय पर मरम्मत और पारदर्शी कार्य प्रणाली सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न रहे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now