Haryana News: मोबाइल पर पीपीपी में गल्तियों को सुधारने के लिए किया जागरूक: डा सतीश खोला

On: May 8, 2025 5:20 PM
Follow Us:
मोबाइल पर पीपीपी में गल्तियों को सुधारने के लिए किया जागरूक: डा सतीश खोला

Haryana News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में पीपीपी की कार्यशाला आयोजित हुई । स्कूल की प्रधानाचार्य शकुंतला की अध्यक्षता में एपीसी सुंदर सिंह के संयोजन में नौवीं से बारहवीं के सैकड़ों विद्यार्थी कार्यशाला का हिस्सा बने।

डॉ.सतीश खोला ने कहा कि अंत्योदय की भावना से शुरू की गई पीपीपी राज्य सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र परिवारों को सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराना है। हर परिवार का परिवार पहचान-पत्र बनाने के लिये इस तरह की योजना बनाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।Haryana News

अन्य प्रदेश भी हरियाणा का अनुशरण कर रहे है पिछले महीने से उत्तराखंड राज्य ने भी फैमिली आई डी शुरू की है जल्द ही पूरे देश में लागू हो सकती है। पीपीपी योजना के लाभों का उल्लेख करते हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ.सतीश खोला ने कहा विद्यालयों ,महाविद्यालयों में प्रवेश से जोड़ने के बाद छात्रों के डाटा का स्वत:सत्यापन किया गया। इसके साथ ही अब छात्रों को अपने सत्यापन कार्य के लिये इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती

इस योजना के प्रारंभ होने से अब सरकारी योजनाओं का लाभ भी डीबीटी के ज़रिये मिलता है जिसमें लाभार्थी को सौ प्रतिशत मिलता है और पेंचर की भी गुंजाइश नहीं है। डॉ. खोला ने विद्यार्थियों को मोबाइल लिंक से फैमिली आई डी को खोलने, उसमें करेक्शन करने, योजनाओं का लाभ लेने जैसी प्रक्रिया को समझाया।

 

एपीसी सुंदर सिंह ने कहा दूसरे प्रदेशों के अप्रवासी विद्यार्थियों को अस्थायी आई डी दी गई है ताकि हरियाणा में उनको शिक्षा प्राप्त करने में कोई बाधा ना आए। कार्यक्रम में पार्षद राहुल जोशी, ईश्वर मुकदम समेत स्कूल के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now