Haryana News: रेवाड़ी अनाज मंडी में गूजे सरकार के खिलाफ नारे

On: April 12, 2026 9:10 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी अनाज मंडी में गूजे सरकार के खिलाफ नारे

Haryana News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा में अनाज मंडियों में किसानों पर लागू किए जा रहे बायोमीट्रिक स्लॉट सिस्टम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढता ही जा रही है। बार बार चेतावनी के बावजूद नए नियम नहीं हटाने को लेकर अनाज मंडी में भी किसानों ने प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भयसिंह फिदेड़ी ने बताया कि इन नियमों के जरिए धीरे-धीरे मंडी व्यवस्था को कमजोर कर बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बायोमीट्रिक प्रणाली और स्लॉट सिस्टम को तुरंत समाप्त किया जाए

आंदोलन में उतरे ये लोग: इस दौरान जय किसान आंदोलन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार सुधार के नाम पर किसानों की आजादी छीन रही है। बायोमीट्रिक प्रणाली के तहत किसानों को फसल बेचने से पहले मशीन पर अंगूठा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सत्यापन के किसान अपनी फसल नहीं बेच सकता। कई बार तकनीकी खराबी या अंगूठे का मिलान न होने के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

ये रहे मौजूद: इसप्रदर्शन में रामकुमार नीमोठ, पृथ्वी सिंह सालियर खुर्द, अमर सिंह राजपुरा, राकेश कुमार सुनारिया, राजकुमार लाधुवास, गजराज सिंह, धर्मपाल सहित अन्य किसानों ने भी अपने विचार रखे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now