Haryana Crime News: ठगी का एक ओर नया तरीका, माता पिता को भनक तक नही लगी

On: May 22, 2025 5:47 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: रेवाड़ी पुलिस ने मोबाइल की दुकान पर नाबालिग बच्चे को ऑनलाइन गेम खिलाकर 1.30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Haryana Crime News  : रेवाड़ी पुलिस ने मोबाइल की दुकान पर नाबालिग बच्चे को ऑनलाइन गेम खिलाकर 1.30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव बिचला हाल कमला नगर नजदीक विपुल गार्डन धारूहेड़ा निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है ।

बता दे धारूहेड़ा की विपुल गार्डन सोसायटी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह ब्यूटी पार्लर का कार्य करती है, जबकि उसके पति ने कॉस्मेटिक्स की दुकान की हुई है। उसका बेटा प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ रहा है। स्कूल के बाद उसका बेटा ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। गत 18 फरवरी को जब वह अपनी अलमारी चेक कर रही थी, तो उसे घर में रखे 1.30 लाख रुपये नहीं मिले।Haryana Crime News

घर पर वह, उसका पति और बेटा ही रहते हैं। जब उसने अपने बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोसायटी में एक मोबाइल की दुकान चलाने वाला विनोद कुमार उसे और दूसरे स्कूली बच्चों को ऑनलाइन गेम खिलाता है। बच्चों को पैसे डबल करने का लालच देता है।

 

जो उसे भी पैसे 20 दिन में डबल करने का लालच देते हुए क्वाइन खरीदने के लिए घर से पैसे लाने को कहा था। उसके बहकावे में आकर उसने यह राशि विनोद को दी थी। जो आरोपी विनोद कुमार ने जानबूझकर गलत तरीके से उसके नाबालिग बच्चे को अपनी दुकान में बैठाकर ऑनलाइन गेम खिलाकर 1.30 लाख रुपये की ठगी की है।

जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव बिचला हाल कमला नगर नजदीक विपुल गार्डन धारूहेड़ा निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।Haryana Crime News

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now