Haryana news : हरियाणा में युवकों के बीच हुई फायरिंग, जाने पूरा मामला? 

On: September 9, 2025 6:38 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र के थानेसर की अनाज मंडी सोमवार शाम गोलीबारी की घटना से दहशत में आ गई। शाम करीब 6:15 बजे हुई इस वारदात में 18 वर्षीय प्रिंस, निवासी किरमिच गांव, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसकी पीठ में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अनाज मंडी में कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर उनमें से एक युवक ने अचानक गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ स्कूटी और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि लगभग 10-12 लड़के मंडी में खड़े थे, तभी झगड़े के दौरान गोली चली। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही सुभाष मंडी चौकी प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल और गोली का खोल बरामद किया। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now