Haryana News: हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी का फर्जी एमडी बनकर, 20 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने वाला युवक काबू ।

On: April 6, 2025 9:57 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी का फर्जी एमडी बनकर, 20 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने वाला युवक काबू ।
Haryana News: पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे, विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिंग थाना पुलिस ने  जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव मोचीवाला में किसान विकास सदन खोलने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि बीती 3 अप्रैल 25 को मोचीवाली निवासी रवि कुमार पुत्र दयाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव मोचीवाला में जाखड़ बीज भंडार के नाम से शॉप है ।
करीब 4 महीने पहले उसके पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और खुद को हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एमडी के पद पर नियुक्त होने की बात कह कर हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का कार्ड दिखाया और कहने लगा कि हम गांव-गांव में जाकर किसान विकास सदन खोल रहे हैं,यदि आपको भी खुलवाना है तो 20 हजार रूपए लगेंगे। डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि  पूछताछ करने पर बीज भंडार मालिक को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है ।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर डिंग थाना में धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान डिंग थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण पूर्ण सुराग जुटाते हुए विजय कुमार पुत्र सतपाल निवासी गांव अभोली को गिरफ्तार कर लिया ।
थाना प्रभारी ने किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फर्जी नंबर की मोटरसाइकिल, हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी का कार्ड, समाचार पत्र के चीफ ऑडिटर का कार्ड भी बरामद किया गया है, जो लोगों को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now