Haryana News: रेवाड़ी में 50 एकड में बनाई अत्याधुनिक नई जेल, जानिए क्या है खास, देखें वीडियो

On: June 15, 2025 8:41 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में 50 एकड़ में 95 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई अत्याधुनिक नई जिला जेल परिसर का उद्घाटन किया।
रेवाड़ी: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी रविवार को रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में 50 एकड़ में 95 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई अत्याधुनिक नई जिला जेल परिसर का उद्घाटन किया।  उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नई जिला जेल में एक हजार बंदियों को रखने की क्षमता है। इस जेल में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि बंदियों के सुधार व पुनर्वास कार्यक्रम चलाये जा सकें।Haryana News
 इस जेल परिसर में प्रशासनिक भवन के अलावा कैदियों व बंदियों के लिए 11 बैरक, 2 सुरक्षा वार्ड, एक उद्योगशाला, एक 30 बैड का अस्पताल, कंट्रोल रूम, भोजनालय तथा गोदाम बनाये गये हैं। साथ ही, रिहायशी परिसर भवन में 74 मकान, एक वार्डर होस्टल, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क तथा कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया गया है।Haryana News
 इस जेल के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। महिला कर्मचारियों को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे महिला बंदियों को उचित देखभाल मिल सके।
हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि जेलों में बंदियों को सकारात्मक अवसर प्रदान करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जाए। इसी उद्देश्य से जेलों में बंदियों को कौशल विकास, शिक्षा, मनोवैज्ञानिक सहयोग की सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि वे बाहर आकर समाज में पुन: सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
बंदियों को शिक्षा प्रदान करने हेतु जेलों में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स भी चलाये जा रहे हैं तथा उन्हें पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश की जेलों में 335 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित किये गये हैं, जिनके द्वारा बंदियों की विभिन्न न्यायालयों में ऑनलाइन पेशी करवाई जाती है। प्रदेश की जेलों में प्रवेश से लेकर रिहाई तक तथा उनके रहन-सहन, खानपान, उनकी मुलाकातें, चिकित्सा सुविधाएं, कोर्ट-पेशी व कैंटीन व्यवस्था को पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में 3 केंद्रीय जेल तथा 17 जिला जेल स्थापित हैं। इनमें 22 हजार 647 बंदियों को रखने की क्षमता है। केंद्रीय जेल अंबाला, केंद्रीय जेल हिसार व जिला जेल फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, करनाल, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में जेल रेडियो स्टेशन चलाए जा रहे हैं। कठोर एवं गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के लिए रोहतक में एक अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था एवं तकनीकों से युक्त उच्च सुरक्षा जेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
जिला जेल परिसर का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने जेल कार्यालयों तथा जेल परिसर का अवलोकन किया। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उनके साथ जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक रेवाड़ी  लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक कोसली  अनिल यादव, विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार, नारनौल से विधायक श्री ओपी यादव व पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी पौधारोपण किया।
इस अवसर पर महानिदेशक जेल मोहम्मद अकील, आईजी श्री अशोक कुमार, जेल महानिरीक्षक जगजीत सिंह, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
———–

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now