Haryana News: रेवाड़ी जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH 48 Rewari) स्थित ओढी कट के पास शनिवार को कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा कबाड़ और अन्य सामग्री धू-धू कर (Massive Fire in Godam) जलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा से कुल छह दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया।Haryana News
मची अफरा तफरी: दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम में कबाड़ सामग्री बड़ी मात्रा में एकत्रित थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती गई और धुआं दूर तक दिखाई देता रहा। तेज लपटों और घने धुएं के बीच दमकल टीमों ने लगातार पानी की बौछारें कर आग को नियंत्रित किया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। Rewari scrap warehouse
आग लगने कारणों नहीं चला पता: स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।Haryana News

















