Haryana News: नूंह जिले के लोगों के लिए सड़क यात्रा में बदलाव का बड़ा मौका, अब सफर होगा तेज और सुरक्षित

On: October 12, 2025 4:33 PM
Follow Us:
Haryana News: नूंह जिले के लोगों के लिए सड़क यात्रा में बदलाव का बड़ा मौका, अब सफर होगा तेज और सुरक्षित

Haryana News: हरियाणा के पिछड़े जिलों में शुमार नूंह के लिए खुशखबरी है। जिले की 423 गांवों को जोड़ने वाली जर्जर संपर्क सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 179.4 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की है।

सड़क सुधार का विस्तार

इन सड़कों का नवीनीकरण नूंह, पुनहाना, तावडू और फिरोजपुर झिरका क्षेत्रों में किया जाएगा। कुल 313 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को लोक निर्माण विभाग द्वारा चकाचक किया जाएगा। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और अगले साल मार्च तक इन सभी सड़कों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

जिले की अधिकांश संपर्क सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। कई सड़कों की मरम्मत पिछले 5 सालों से नहीं हुई है। हालिया मानसून में जलभराव के कारण सड़कों की स्थिति और बिगड़ गई। कई मार्गों पर गड्ढे बढ़ गए हैं, जिससे यात्रियों और वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया था।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार अधिकांश सड़क मार्गों की मरम्मत के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कुछ सड़कों पर काम भी शुरू हो चुका है। आने वाले 6 महीनों में इन सड़कों की मरम्मत पूरी कर दी जाएगी। इससे न केवल लोगों का सफर आसान होगा बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी कम होगा।

संपर्क सड़कों का विवरण

  1. सोहना-तावडू: 28 सड़कें, 55 किमी, लागत 25.66 करोड़

  2. नूंह: 46 सड़कें, 88 किमी, लागत 47.08 करोड़

  3. फिरोजपुर झिरका: 78 सड़कें, 121 किमी, लागत 71.88 करोड़

  4. पुनहाना: 24 सड़कें, 49 किमी, लागत 34.42 करोड़

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now