Haryana news : हरियाणा में 2 युवकों ने किया सुसाइड, जाने पूरा मामला ?

On: September 17, 2025 7:17 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत के असंध रोड स्थित एक होटल में सोमवार को 2 युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, होटल स्टाफ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान जींद जिले के पिल्लूखेड़ा निवासी जीवन कुमार और कुरुक्षेत्र निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जीवन के मौसा रामधन ने बताया कि दोनों हेयर सैलून में काम करते थे। दोनों मृतक 6 महीने से साथ काम कर रहे थे। दोनों पिल्लूखेड़ा से कुरुक्षेत्र जाने की कहकर निकले थे। रास्ते में पानीपत पहुंचे और दोपहर करीब साढ़े 3 बजे होटल में कमरा लिया। वहीं होटल स्टाफ के अनुसार युवकों ने थकान का हवाला देकर कुछ देर आराम करने की बात कही थी। दोनों ने कमरे में जाते हुए एक काली पॉलीथीन लेकर गए थे।

स्टाफ ने बताया कि थोड़ी देर बाद कमरे से खांसने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। होटलकर्मियों ने दरवाजा खुलवाया तो जीवन ने बताया कि अश्वनी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। अश्वनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जीवन भी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा। दोनों को भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now