Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य डायरेक्टर मैटरनिटी एंड हेल्थ (MCH) डॉ. रविंद्र कुमार ने रेवाड़ी अस्पताल का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। बिना किसी सूचना के जैसे ही वे अस्पताल पहुंचे तो कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप गच गया। निरीक्षण के दौरान MCH डायरेक्टर को काफी खामिया मिली। इसी को लेकर कर्मचारी अधिकारियो को खूब खारी खोटी सुनाई गई।
अस्पताल बनाने में देरी क्यों: रेवाड़ी में नागरिक अस्तपाल बनाने में हुई देरी को लेकर काफी रोष जाहिर किया। औचक निरीक्षण में मिली खामियो को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई तथा व्यवस्थाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल के निर्माण में देरी क्यो। इसके लिए सीएमओ और पीएमओ को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।Haryana News
तत्काल अल्ट्रासाउंड सुविधा क्यों नहीं: अल्ट्रासाउड करने में हो रही देरी को लेकर काफी नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय देने की बजाय तत्काल अल्ट्रासाउंड किया जाए। यदि किसी कारणवंश अस्पताल में पोसीबल नहीं हो तो इसके लिए प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों से टाईअप किया जाए ताकि समय पर उनको उपचार मिल सके।
खामियो को ठीक करने के आदेश: उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटी से संबंधित रिकार्ड मुख्यालय में भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारी कई सवालों का तो जवाब ही नहीं दे पाए। काफी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई तथा जल्द से जल्द अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
मची अफरा तफरी: अक्सर कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए आता तो पहले विभाग को सूचना दी जाती है ताकि वे पूरी तैयारी के साथ उससे मुलाकात कर सके। लेकिन शुक्रवार को हरियाणा के स्वास्थ्य डायरेक्टर मैटरनिटी एंड हेल्थ (MCH) डॉ. रविंद्र कुमार ने रेवाड़ी अस्पताल में अचानक पहुंच तो अफरा तफरी मच गई।



