Haryana New Ring Road: 250 करोड़ की योजना से हरियाणा में बनेगा नया रिंग रोड निर्माण, जानिए क्या होगा इसका फायदा

On: November 9, 2025 3:11 PM
Follow Us:
Haryana New Ring Road: 250 करोड़ की योजना से हरियाणा में बनेगा नया रिंग रोड निर्माण, जानिए क्या होगा इसका फायदा

Haryana New Ring Road: हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए जल्द ही यहां रिंग रोड की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के विकास हेतु 250 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह राशि शहर की बुनियादी ढांचा सुविधाओं को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में खर्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जुड़े एक प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसलिए शहर को और भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं।

सीएम सैनी ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कुरुक्षेत्र को एक वैश्विक पहचान देने का संकल्प लिया था। इसके बाद से यहां के विकास कार्यों को तेज किया गया है। ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनकर लगभग तैयार हो चुका है, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होगा।

इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय की विशेष भूमिका है। विदेश मंत्रालय के जरिए करीब 24 देशों को महोत्सव में आमंत्रित किया गया है ताकि कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाना-पहचाना जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कुरुक्षेत्र केवल एक तीर्थस्थल नहीं रहेगा बल्कि यह विश्व स्तर का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। कृष्णा सर्किट परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पिंजौर गार्डन का जीर्णोद्धार और टिक्कर ताल का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इन सभी प्रयासों से कुरुक्षेत्र की पर्यटन क्षमता और भी बढ़ेगी और यह क्षेत्र देश-विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now