Haryana: सैनिकों की खान Rewari से NCC गायब, CM के पास पहुंचा मामला

On: July 21, 2023 8:33 PM
Follow Us:

हरियाणा: शहीदो की खान कहे जाने वाले Govt. Boys स्कूल रेवाड़ी से एनसीसी हटा दी गई है। एनसीसी जारी रखने के लिए सामाजिक संगठनो की ओर से राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार, DGNCC India, DGNCC Haryana व कमान अधिकारी 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी को पत्र भेजा गया है।Rewari: शिव सेना की धारूहेड़ा में बैठक आयोजित

बता दे कि विगत दिनों Govt. Boys स्कूल रेवाडी के प्रिंसिपल पंकज यादव ने स्कूल से NCC खत्म करने के सम्बंध में फरमान जारी कर कहा था कि स्कूल से NCC खत्म की जा चुकी है।Gyapan CM 21 7 23

स्कूल से NCC ना हटाने को लेकर सजग नागरिकों, पार्षदों व अधिवक्ताओं ने उक्त सम्बन्ध में स्कूल के प्रिंसिपल पंकज यादव, 8 हरियाणा बटालियन एन सी सी रेवाड़ी के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश धींगड़ा, खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल धूपिया, जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह व उपायुक्त रेवाड़ी को ज्ञापन सौंपकर इस स्कूल से NCC न हटने देने की गुजारिश की थी। लेकिन इसके बाद भी प्रिंसिपल द्वारा विभाग को भेजे पत्रों में स्कूल से NCC Troop खत्म होने की बात कही गई है।

प्रिंसिपल की मनमानी को लेकर रोष

विश्व हिन्दू परिषद के जिलामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि सैनिकों की खान कहे जाने वाले अहीरवाल क्षेत्र के Govt. Boys स्कूल रेवाड़ी में भारत की आज़ादी के समय से चल रही NCC (सैनिकों की नर्सरी) को स्कूल प्रिंसिपल पंकज यादव ने अपने निजी स्वार्थों की भेंट चढ़ाकर साबित कर दिया है कि निजी स्वार्थों के चलते समाज व देश कुछ भी नही है

1

जिसके चलते अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे इलाके के वीर अहीरों के संघर्ष को प्रश्न लग रहा है। रक्षा से जुड़ी तीनो सेना के सैनिकों के संगठन के संरक्षक व संयोजक डॉ टी सी राव जो इस इलाके के सजग प्रहरी, प्रमुख समाजसेवी व अहीर रेजिमेंट की पुरजोर वकालत करने में अग्रणी हैं उन्होंने भी राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार, DGNCC India, DGNCC Haryana व कमान अधिकारी 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी को इस बाबत पत्र लिखकर NCC ना हटाने की पुरजोर वकालत कर स्कूल, समाज व देशहित को महत्व देने की बात कही है।

नगर पार्षद एडवोकेट लोकेश यादव ने बताया कि महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला के 23 जून 2023 के पत्र के साथ समस्त हरियाणा के स्कूलों के ANO की संलग्न सूची में इस स्कूल में कार्यरत Trained Certified ANO मनोज कुमार का नाम दर्शाया गया है।

17 जुलाई 2023 को NCC कमान अधिकारी द्वारा प्रिंसिपल के नाम लिखे पत्र से भी Trained Certified ANO होने की पुष्टि हो रही है जबकि स्कूल प्रिंसिपल ने इससे उलट Trained Certified ANO होने के कॉलम में “No” लिखकर निदेशालय को गलत रिपोर्ट भेजी है।3

सीएम के पास पहुंचा मामला:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हमारा विनम्र आग्रह है कि वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) रेवाड़ी से NCC ना हटाने का आदेश देवें ताकि जरूरतमंद बच्चे NCC कैडेट्स के रूप में अनुशासन, सत्चरित्र, देशप्रेम का निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर अपने देशभक्ति के जज्बे व सैनिक बनने के अपने स्वर्णिम सपनों पूरा कर सकें।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now