Haryana: पंचतत्व में विलीन हुआ मुन्शीराम का पार्थिव शरीर

On: October 3, 2024 8:11 PM
Follow Us:

सैनिक के दर्शन के लिए उमडी भीड

हरियाणा: हरियाणा जिला रेवाड़ी में गुरूवार का दिन एक ​बार फिर ऐतिहासिक बना गया है। 56 साल बाद सैनिक का पार्थिव शव उनके पेतृक गांव पहुंचा तथा सै​निक सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

पंचतत्व में विलीन हुआ  मुन्शीराम का पार्थिव शरीर
पंचतत्व में विलीन हुआ मुन्शीराम का पार्थिव शरीर

बता दे कि रेवाडी की बावल तहसील के गांव गुर्जर माजरी के सिपाही स्वर्गीय मुन्शीराम को पूरे सम्मान के साथ गुरुवार को विदाई दी गई। भारतीय सेना, जिला सैनिक बोर्ड तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामवासियों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पंचतत्व में विलीन हुआ  मुन्शीराम का पार्थिव शरीर

गौरतलब है कि वर्ष 1968 में रोहतांग दर्रे के पास एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें सिपाही मुंशी राम सवार थे। 56 साल बाद एक सैन्य अभियान दल को बर्फ से ढके पहाड़ों से स्वर्गीय मुन्शीराम के अवशेष मिले थे। यह विमान हादसा 7 फरवरी, 1968 को हुआ था।

पंचतत्व में विलीन हुआ  मुन्शीराम का पार्थिव शरीर
पंचतत्व में विलीन हुआ मुन्शीराम का पार्थिव शरीर

चंडीगढ़ से 102 यात्रियों को ले जा रहा भारतीय वायु सेना का एएन-12 विमान खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now