Gurugram News: सोहना के नागरिक अस्पताल में बदमाशों का तांडव, तलवार से काटे 8 लोगों के हाथ पैर

On: November 14, 2023 6:58 PM
Follow Us:

सोहना: गुरुग्राम के कस्बा सोहना के नागरिक अस्पताल में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती घायलों पर तलवार से किसी का हाथ तो किसी का पैर काट दिया। काफी देर तक आरोपी अस्पताल के भीतर तांडव मचाते रहे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वे फरार हो गए।Geyser Bucket: ये है कमाल की बाल्टी, नहाना हो या पीना! मिनटों में कर देती है पानी गर्म!

जानिए क्या था विवाद: सोहना के वार्ड नंबर-20 में पटाखे चलाने को लेकर दीवाली पर दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसके चलते जमकर लाठी-डंडे और तलवार चल गए। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। घायलों को यहां सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CRIME 1

तलवार से किया हमला: दूसरे पक्ष के लोगो को पता चला कि घायल सोहना अस्पताल में भर्ती है। इसी के चलते आधा दर्जन युवक तलवार लेकर अस्पताल पहुचें। अस्पताल में भर्ती घायलों पर तलवार से किसी का हाथ तो किसी का पैर काट दिया।Rewari: रेजांगला शौर्य दिवस पर सम्मान समारोह 18 को

सीसीटीवी में कैद हुई वारदता: इस घटना का एक VIDEO भी सामने आया है। अस्पताल स्टाफ की तरफ से भी सोहना पुलिस को फुटेज सौंपते हुए पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now