Haryana: भारत माला रोड पर बड़ा हादसा, सिरसा में गुजरात पुलिस के तीन कर्मचारियों की मौत

On: March 27, 2025 2:43 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के सिरसा में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे मे गुजरात पुलिस के तीन जवानों की मौत हो गई है।
पुलिस टीम की गाड़ी एक खड़े वाहन से टकरा गई और तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। इस हादस में कुछ अन्य घायल हुए हैं।

सिरसा के डबवाली के भारत माला रोड पर बुधवार को बडा भयंकर सड़क हादसा हुआ । टक्कर इतनी तेज थी कि तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है गुजरात पुलिस की टीम डबवाली क्षेत्र के वेडिंग खेड़ा में किसी मामले की जांच के लिए पहुंची थी। वहा पर पहुचंने से पहले ये हादसा हो गया।Haryana

सूचना मिलते ही NHAI की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक और घायल सभी अहमदाबाद सिटी पुलिस के बताए जा रहे हैं।

दो मृतकों की पहचान एपीओ सीओ सुनील कुमार, हैडकॉन्स्टेबल प्रकाशभात के रूप में हुई है। दोनों अहमदाबाद सिटी थाना के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस से संपर्क साधा गया है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now