back to top
Home Haryana News Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा...

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

Haryana Land Price Hike
1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा

Haryana Land Price Hike : आप अगर हरियाणा में अपना खुद का प्लॉट खरीदना चाहते हैं या खुद का घर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राज्य सरकार के द्वारा सभी जिलों में कलेक्टर रेट की प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर रेट बढ़ चुका है। सरकारी वेबसाइट पर कलेक्टर रेट को अपलोड कर दिया गया है।

भूमि के रेट में 75% तक की होगी बढ़ोतरी

नए कलेक्टर रेट के अनुसार रेजिडेंशियल कृषि और कमर्शियल भूमि के रेट में 75% तक की बढ़ोतरी होने वाली है। कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने से हरियाणा के तमाम जिलों में अब जमीन खरीदना काफी ज्यादा महंगा हो जाएगा। राज्य के कई मुख्य शहरों में तो जमीन के रेट आसमान छूने लगे हैं।

1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

1 अप्रैल 2026 से नए रेट को लागू कर दिया जाएगा। हालांकि सरकार के द्वारा 30 अप्रैल 2026 के शाम 4:30 बजे तक नागरिक सुझाव दर्ज करने का समय दिया गया है। आपत्तियों पर चर्चा करने के बाद ही नए रेट को लागू किया जाएगा। इतना तो तय है कि नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद राज्य में जमीन का रेट काफी बढ़ जाएगा।

राज्य सरकार के द्वारा बढ़ती मांग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और बाजार मूल्य को ध्यान में रखकर ही यह दर प्रस्तावित की गई है। सरकार के द्वारा काफी समय पहले ही यह बता दिया गया था कि हरियाणा में कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने वाली है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Also Read:Haryana News: हरियाणा के 74 प्राइवेट स्कूलों पर चलेगा सरकार का चाबुक, शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेट, जानें क्या है मामला

इन शहरों में सबसे ज्यादा हाई हुआ जमीन का रेट (Haryana Land Price Hike)

सबसे बड़ी बात है कि नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद राज्य के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा जमीन के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुग्राम फरीदाबाद पानीपत हिसार करनाल रोहतक अंबाला सोनीपत यमुनानगर और पंचकूला सहित राज्य के कई जिलों के जमीन के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

करनाल रोहतक अंबाला यमुनानगर पंचकूला सोनीपत रेवाड़ी सिरसा आदि शहरों में अगर आपको अब जमीन खरीदनी है तो आपको काफी अधिक रेट के हिसाब से जमीन खरीदना होगा। कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने से जमीन का रेट 75% तक बढ़ जाएगा।

Also Read:Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था
Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News