Haryana: हरियाणा में ईद पर भारतीय झंडे का अपमान, FIR दर्ज, जाने पूरा मामला ?

On: April 1, 2025 1:47 PM
Follow Us:

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह में पुलिस ने तिरंगे का अपमान करने पर FIR दर्ज कीहै। जानकारी के मुताबिक, नमाजियों ने फिलिस्तीन को लेकर यहां ईद (31 मार्च) पर जुलूस निकाला था, जिसमें उन्होंने बिना अशोक चक्र के तिरंगा लहरा दिया। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और लोगों की पहचान कर झंडे के अपमान के मामले में नूंह सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मामला घासेड़ा गांव का है। यहां ईदगाह के बाहर ईद की नमाज अदा करने से पहले कुछ लोग इकट्‌ठे हुए थे।

अन्य के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, नूंह हेडक्वार्टर DSP हरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव घासेड़ा में ईद के अवसर पर कुछ शरारती तत्वों ने जुलूस निकाला था, जिसमें कुछ युवकों ने राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में लिया हुआ था। राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र का नहीं होना तिरंगे का अपमान करना था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक,सोशल मीडिया से उसको इसकी जानकारी मिली। इस मामले में एक युवक की पहचान हुई है, जिसका नाम साबिर है। मिली जानकारी के अनुसार, वह गांव घासेड़ा का ही रहने वाला है। साबिर सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now