Haryana INLD News: हरियाणा में इनेलो ने संगठन में किया बड़ा विस्तार, यहां देखिए पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट

On: March 30, 2025 4:19 PM
Follow Us:

Haryana INLD News: हरियाणा में नवरात्रि के पहले दिन इनेलो पार्टी के संगठन का विस्तार करने के लिए रविवार को इनेलो की संसदीय कार्य समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई।

बैठक में इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान चौ. अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और करण चौटाला के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि श्रीमती सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी एवं तनुजा कश्यप को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। Haryana INLD News

जितेंद्र सिंह खरब को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मदन चौधरी को व्यापार प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक,

जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, बलवान सिंह को कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक,

शंकरलाल ओड को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, राजकुमार डुमरा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, नरेंद्र मोर को खेल प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक,

रि. डीएसपी घीसाराम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं जितेंद्र राठी को प्रधान महासचिव एवं

अर्जुन चौटाला को इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहिल दीप कसंवा को आइएसओ का प्रदेश अध्यक्ष एवं आर्यन बेनीवाल को चंडीगढ़(यूटी) अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुरजीत संधु को राष्ट्रीय महासचिव एवं ओमप्रकाश गोयल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now