Haryana HTET: इन अभ्यर्थियों के आवेदन होंगे कैंसिल , सिर्फ बचे है दो दिन, जरूर करें यें काम

On: June 30, 2025 7:28 PM
Follow Us:
Will the forms of HTET applicants be cancelled in Haryana

Haryana HTET:  हरियाणा एचटीईटी अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर आई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए कई अभ्यर्थियों ने एक ही स्तर पर कई बार ऑनलाइन आवेदन किया है।Haryana HTET

ऐसे में अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक बार आवेदन किया है। उनकी सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दी गई है।

अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने समय रहते अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की तो उनके आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। अपना स्पष्टीकरण 2 जुलाई 2025 तक बोर्ड कार्यालय को ई-मेल के जरिए भेजें।

यह स्पष्टीकरण ईमेल आईडी assplexam@bseh.org.in पर भेजें। यह काम जल्द से जल्द कर लें वरना आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now