Breaking News
Rewari News: तेजधार हथियार से फोटोग्राफर पर हमला, गर्दन और पैर पर वार Haryana News: स्वास्थ्य डायरेक्टर ने रेवाड़ी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप Dharuhera News: बेटी के जन्मदिन पर NH 48 पर लगाई मीठे पानी की छबील Dharuhera News: एमटूके काउंटी सोसायटी में श्रीमद भागवत कथा 25 से Rewari News: गांवों में बजेगी स्वच्छता की अलख, शुरू हुआ 7 दिनों का जागरूकता अभियान Dharuhera News: तपती गर्मी, आग के धुनों के बीच तप रहे योगी दिवाली नाथ महाराज Haryana Weather News: रेवाड़ी से अंबाला तक आग उगल रहा सूरज, इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी तेज बारिश Haryana News: निजी वीडियो के सहारे युवती का शोषण, शादी भी तुड़वाई रेवाड़ी साउथ रेंज के नए IG बने ओम प्रकाश नरवाल, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला
back to top
Friday, May 22, 2026
Home Haryana News Haryana: रेवाड़ी के इस गांव में बनेगा “ग्रीन रिवाइवल पार्क” Hyundai Mobis...

Haryana: रेवाड़ी के इस गांव में बनेगा “ग्रीन रिवाइवल पार्क” Hyundai Mobis ने दिया बड़ा तोहफा

Haryana: रेवाड़ी : राजपुरा गांव में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Hyundai Mobis द्वारा “ग्रीन रिवाइवल पार्क” का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में SDM रेवाड़ी, रणधीर पार्षद, राजपुरा के सरपंच प्रदीप और खटावली के सरपंच लखी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।
इस पार्क के माध्यम से गांव में हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण बनाने और स्थानीय लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की CSR पहलें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। ग्रीन रिवाइवल पार्क से न केवल गांव का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि आने वाले समय में यह स्थान लोगों के लिए सैर-सपाटे और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी बनेगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News