Haryana : हरियाणा सरकार ने FNG Expressway को दी मंजूरी, UP तक का सफर होगा आसान

On: May 22, 2025 7:13 AM
Follow Us:
Expressway NEWS

Haryana : हरियाणा सरकार प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने के लिए FNG एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है।

इस एक्सप्रेसवे से हरियाणा ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक का सफर आसान हो जाएगा। हरियाणा सरकार की तरफ से इसका नक्शा भी पास कर दिया गया है और जल्द ही इस परियोजना का काम भी शुरू होने की उम्मीद है।

लंबे जाम से मिलेगी राहत

हरियाणा बजट पर चर्चा के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने FNG Expressway के बारे में जानकारी दी। बता दें कि नौकरी और दूसरे कामों के लिए रोजाना लगभग 1 लाख से ज्यादा लोग फरीदाबाद से गाजियाबाद और नोएडा के बीच सफर करते हैं। वहीं फरीदाबाद और नोएडा के बीच यमुना होने के कारण कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है।

इसके कारण लोगों को कालिंदी कुंज होते हुए नोएडा जाना होता है। इस सड़क पर सुबह और शाम लगने वाले लंबे जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती हैं।

हरियाणा सरकार कनेक्टिविटी के लिए तेजी से कर रही काम

विपुल गोयल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि लालपुर गांव के पास यमुना नदी पर लगभग 600 मीटर लंबा पुल तैयार किया जाएगा। इस पर आने वाली लागत हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार 50-50 फीसदी वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कनेक्टिविटी के लिए तेजी से काम कर रही है।

इसी कड़ी में फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रेपिड मेट्रो और कई स्टेशनों पर नई मेट्रो लाइन बन रही है। बल्लभगढ़ से पलवल के बीच मेट्रो के सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है।

UP में काफी हद तक काम पूरा

नोएडा अथॉरिटी ने लगभग 20 साल पहले FNG की योजना तैयार की थी, जिसका मकसद शहरों के बीच अच्छी यातायात सुविधा को आसान बनाना था। उत्तर प्रदेश सरकार ने काफी हद तक अपने इलाके में सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया है। हालांकि, हरियाणा सरकार की तरफ से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया था।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now