Haryana Floor Test: कादियान बोले- पूर्व सीएम मनोहर लाल को “बेआबरू” होकर निकाला बाहर ?

On: March 13, 2024 7:22 PM
Follow Us:

इतना बड़ा चीरहरण तो द्रौपदी का भी नहीं हुआ था जितना सीएम का हुआ

Haryana Floor Test: हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद अब प्रदेश विधानसभा में एक दिवसीय स्पेशल सत्र शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि 11 मार्च को पीएम हरियाणा आते हैं तो वहां पर पूर्व सीएम मनोहर लाल की तारीफों के पुल बांधे जाते हैं। अगले दिन यह घटना घटती है, इसका असर जनता पर भी पड़ता है।

Rewari Police ने पकडा अवेध शराब से भरा कैंटर, तस्कर को लिया चार दिन रिमांड पर

जो वोट बैंक किसी राजनीतिक पार्टी का था उसमें एन्टी इंकमबेंसी आ जाती है। मनोहर लाल के साथ हमे संवेदना है, उन्हें बड़े बेआबरू होकर बाहर निकाला गया। इतना बड़ा चीरहरण तो द्रौपदी का भी नहीं हुआ था।

फ्लोर टेस्ट में पास हुई सैनी सरकार
अब नायब सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुरू हुआ है। सीएम नायब सैनी ने विश्वास प्रस्ताव रखा। जननायक जनता पार्टी ने व्हिप जारी किया था कि सभी 10 विधायक वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहें। इसके बावजूद 4 विधायक विधानसभा पहुंचे पर थोड़ी देर कार्यवाही का हिस्सा बनने के बाद बाहर चले गए। इस निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सदन से बाहर चले गए।

क्या होता है National Creators Award, कैसे होता है इसका चयन ?

हरियाणा की नवगठित नायब सैनी की सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। इससे पहले जब मुख्यमंत्री सैनी ने सदन में विश्वासमत रखा तो जननायक जनता पार्टी (JJP) के सभी 10 विधायक सदन से बाहर चले गए। एक निर्दलीय बलराज कुंडू ने भी कार्यवाही छोड़ दी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now