Haryana Crime: सूबे राठी गैंग के दो शूटर दबोचे, नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश नाकाम, स्कॉर्पियो व अवैध हथियार जब्त

On: January 9, 2026 8:46 PM
Follow Us:
सूबे राठी गैंग के दो शूटर दबोचे, नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश नाकाम, स्कॉर्पियो व अवैध हथियार जब्त

भिवाड़ी। कोटकासिम थाना पुलिस ने एनसीआर की कुख्यात सूबे राठी गैंग के दो शूटरों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कटारिया और सचिन गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। दोनों बदमाश हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपी अपने साथी डंबल बीलाहेड़ी की शोक सभा में शामिल होने के लिए आ रहे थे।Haryana Crime

कोटकासिम थाना एसएचओ एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम क्षेत्र में लूट, अपहरण, फिरौती और हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह के काले रंग की स्कॉर्पियो में कोटकासिम क्षेत्र में आने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर बीरनवास चौकी पर नाकाबंदी की गई।

गत रात्रि करीब पौने दस बजे बीरनवास चौकी पर अवरोधक लगाकर हथियारबंद नाकाबंदी शुरू की गई। इसी दौरान रात करीब 10.35 बजे रेवाड़ी की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने नाकाबंदी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोककर उसमें सवार बदमाशों को डिटेन कर लिया।Haryana Crime

तलाशी के दौरान सन्नी कटारिया निवासी बसई सेक्टर-9, थाना सेक्टर-9 गुरुग्राम के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि सचिन गुर्जर निवासी सरस्वती एंक्लेव, सेक्टर-10ए गुरुग्राम के कब्जे से एक जिंदा कारतूस मिला।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से गिरोह की गतिविधियों और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।Haryana Crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now