Haryana crime: रेवाड़ी में एक घर से एक साथ उठी दो अर्थियां, छाया मातम

On: February 20, 2026 5:38 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में एक घर से एक साथ उठी दो अर्थियां, छाया मातम

Haryana crime: गुरूग्राम जिले के हेलीमंडी-पटौदी रोड पर वीरवार की सुबह रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए बाइक से बादशाहपुर जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को एक घर से एक साथ उठी दो ​अर्थियों से मातम छाय गया।Haryana crime

जानिए कैसे हुआ हादसा: बता दे रेवाडी का रहने वाला पूर्व सैनिक ईश्वर दास अपने बड़े भाई गूगन के साथ बाइक से गांव कुतुबपुर से बादशाहपुर जा रहे थे। वीरवार सुबह करीब नौ बजे जब वे हेलीमंडी-पटौदी मार्ग पर नरेश धर्मकांटा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।Haryana crime

हेलीमंडी-पटौदी रोड दर्दनाक हादसा: रेवाड़ी के दो सगे भाईयो को हाईवा ने कूचला
हेलीमंडी-पटौदी रोड दर्दनाक हादसा: रेवाड़ी के दो सगे भाईयो को हाईवा ने कूचला

मौके पर ही मौत: टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।Haryana crime

ट्रक चालक फरार: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों घायलों को तुरंत पटौदी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।Haryana crime

गांव कुतुबपुर में इस दुखद घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एफआईआर दर्ज: पुलिस ने मृतक ईश्वर दास के पुत्र अजय के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now