Haryana crime: करंट लगने से टैंट मालिक की मौत, जन्माष्टमी की तैयारियों के दौरान हादसा

On: August 16, 2025 4:10 PM
Follow Us:
CURRENT

Haryana crime: गांव महेश्वरी में शनिवार दोपहर को जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियों के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को टेंट लगाने का काम कर रहे टैंट मालिक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश्वरी के रहने वाले हरकेश पुत्र कर्मबीर 51 के रूप में हुई है।

बता दें गांव महेश्वरी में ​शिव मंदिर जन्माष्टमी की तैयारियों की लेकर टैंट लगाने का कार्य किया जा रहा था। टैंट में लाईट जोडते समय करंट लगने से टैंट संचालक झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।Haryana crime

ग्रामीण उसे पास के एक अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से गांव महेश्वरी में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सेक्टर छह पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।Haryana crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now