Haryana crime: रेवाड़ी में लव मैरिज के छह माह बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

On: January 17, 2026 5:00 PM
Follow Us:
HARYANA CRIME

Haryana crime: रेवाड़ी शहर के राजीव नगर मोहल्ले में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मेघा के रूप में हुई है, जिसकी करीब छह महीने पहले लव मैरिज हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मायके पक्ष को मिली, वे अस्पताल पहुंच गए और मेघा की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। बता कि जिस समय यह घटना हुई उस समय मेघा का पति किसी काम से चंडीगढ़ गया हुआ था और घर पर वह अकेली थी। शनिवार सुबह काफी देर तक जब मेघा घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।Haryana crime

दरबाता तोडकर निकाली: इसको लेकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां मेघा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।Haryana crime

हत्या का आरोप: परिजनों का आरोप है कि मेघा की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now