Haryana crime: रेवाड़ी में हुए चर्चित व्यापारी मोहन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू महाल और हत्या की साजिश रचने वाले जयबीर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जांच के बावजूद यह मामला अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब अब तक सामने नहीं आ पाए हैं। इन्हीं सवालों को लेकर पूरे मामले में साजिश के दायरे के और भी बड़े होने की आशंका जताई जा रही है।Haryana crime
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जयबीर और सोनू की मुलाकात किसके जरिए हुई। जांच में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोहन की हत्या के लिए दोनों के बीच कितनी रकम में सौदा तय हुआ था। इसके साथ ही सोनू तक पैसे किसने और किस माध्यम से पहुंचाए, यह भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि सोनू ने हत्या को अंजाम देने के लिए किन-किन लोगों को अपने साथ जोड़ा और इसमें कितने लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे।

जांच एजेंसियों के लिए चुनौती: पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहन और जयबीर के बीच लंबे समय से पैसों का विवाद चल रहा था। हालांकि, अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यही विवाद हत्या की असली वजह था या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश छिपी हुई है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियार कहां से आए और किसने उपलब्ध कराए, इस पर भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। हत्या के बाद से गिरफ्तारी तक आरोपी कहां-कहां छिपते रहे और किसने उन्हें शरण दी, यह भी जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

आपराधिक रिकॉर्ड भी चौंकाने वाला: सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल का आपराधिक रिकॉर्ड भी चौंकाने वाला है। सोनू के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 मामले हत्या से जुड़े हुए हैं। धारूहेड़ा सीआईए और गुरुग्राम एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 12 और 13 जनवरी की रात भटसाना-खरखड़ा रोड पर सोनू का एनकाउंटर किया था।Haryana crime
मुठभेड में किया था काबू: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोनू के दोनों पैरों में दो गोलियां लगीं, जिससे वह घायल हो गया। वहीं सोनू ने भी पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीआईए प्रभारी और एक गोली एसटीएफ के एसआई विवेक को लगी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में हत्याकांड से जुड़े बाकी राज भी सामने आ सकते हैं।Haryana crime

















